फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छांयसा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के युवाओं पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों की पृथला विधानसभा के पूर्व विधायक नयनपाल रावत ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचे युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन

नयनपाल रावत ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी यदि देश का युवा अपने अधिकारों की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचता है तो उसकी आवाज सुनने के बजाय उस पर लाठियां बरसाना, गिरफ्तार करना और घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यूजीसी में किए गए बदलावों को वापस लिया जाना चाहिए तथा आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर लागू की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें