फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में पात्र मतदाताओं का 100% पंजीकरण पूरा करें : ए. श्रीनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
प्रदेशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने मंगलवार को ली। बैठक में उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले दो दिनों में पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं का भौतिक सत्यापन निर्धारित समय सीमा में पूरा हो। उन्होंने वीआईपी मतदाताओं की पहचान कर उनके प्रपत्रों के सत्यापन पर जोर दिया और कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी स्तर पर दोबारा समीक्षा की जाए ताकि कोई त्रुटि न रह जाए। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाले दावा एवं आपत्ति चरण से पहले सभी अतिरिक्त एईआरओ को व्यापक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने एसआईआर अभियान को मिशन मोड में पूरा करने और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की विशेष रूप से जांच सुनिश्चित करने पर बल दिया। यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाकर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल करने का लक्ष्य रखता है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें