फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जच्चा-बच्चा मौत मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती रीना और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने सेक्टर-56 थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उनका आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान रीना की तबीयत कई बार खराब होने के बावजूद उसे समय पर निजी अस्पताल में उपचार के लिए नहीं ले जाया गया। मायके पक्ष के अनुसार, उन्होंने ससुराल वालों से रीना को निजी अस्पताल में दिखाने के लिए कहा था। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर उसे बीके अस्पताल से रेफर किए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग उसे निजी अस्पताल नहीं ले गए। परिजनों का कहना है कि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने पर स्थिति गंभीर होने से बच सकती थी। सेक्टर-56 निवासी रीना को बुधवार सुबह करीब नौ बजे डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल लाया गया था। यहां उसे वार्ड में भर्ती किया गया। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई। उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर बताया गया है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह



सेक्टर-56 चौकी इंचार्ज देवदत्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और विसरा भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में अस्पताल का पक्ष जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें