फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-37 समेत चार इलाकों में लगेंगे नौ नए ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 समेत चार इलाकों में लगेंगे नौ नए ट्यूबवेलअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम प्रशासन नौ नए ट्यूबवेल लगाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने 60 लाख 55 हजार 361 रुपये का बजट मंजूर किया है। ये ट्यूबवेल सेक्टर-37, डीएलएफ, सेक्टर-28 और अशोका एन्क्लेव-1 में लगाए जाएंगे। ।
विज्ञापन

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, यह काम वार्ड नंबर 24, 29 और 30 के डिवीजन-5ए में कराया जाएगा गर्मियों में पानी की मांग बढ़ने के कारण कई इलाकों में आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव रहता है। नए ट्यूबवेल चालू होने के बाद इन क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल ने बताया कि टयूबवेल लगाने के लिए कंपनी से करार करने के लिए टेंडर लगा दिया गया हैै। अगले माह से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें