फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में कंपनीकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव डींग से सुनपेड़ को जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 39 साल के कंपनीकर्मी की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से ईस्ट ऑफ कैलाश श्रीनिवास पुरी दिल्ली की रहने वाली फूल कुमारी ने बताया कि वह कई साल से गांव असावटी में किराये के मकान पर अपने पति हरि ओम और बेटे के साथ रहती हैं। उनके पति साहूपुरा गांव में किसी कंपनी में नौकरी करते थे। 26 अगस्त की शाम को वह कंपनी से घर साइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। तभी सुनपेड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें