फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम में शामिल हुए 24 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन, काॅलोनियों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री ने निगम अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


- नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा एवं अन्य अधिकारियों के साथ विकास को लेकर की गई समीक्षा बैठक

- पल्ला से सेहतपुर लगने वाली सभी सड़कों का होगा सौंदर्यकरण, सेक्टर 88 में बनाई जाएगी लाइब्रेरी


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक नगर निगम कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में की गई।


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए खजाने के मुंह खोल रखे हैं और विकास कार्यों के टेंडर हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र विधानसभा में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करें और कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन इसमें अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और मानसून के मौसम में जलभराव से भी राहत मिलेगी।



विकास कार्यों की हुई घोषणा

राज्यमंत्री राजेश नागर ने निर्देश दिए कि सेक्टर 88 में एक बड़ी लाइब्रेरी बनाई जानी है जिससे युवा व बुजुर्गों को लाइब्रेरी का लाभ मिल सके। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि पल्ला और सेहतपुर से लगते एरिया की सभी टूटी हुई सड़कों को नए सिरे से बनाया जाए ताकि आमजन को आवागमन में आसानी हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि नगर निगम में शामिल 24 गांव के अंदर सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कालोनियां में स्ट्रीट लाइट भी सभी जगह लगवाई जाएं।
विज्ञापन




मोटूका कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर भी हुई चर्चा


राज्य मंत्री राजेश नागर ने मोटूका गांव में बनाए जाने वाले चारकोल प्लांट के विरोध में आए ग्रामीणों से बात की और उनकी बात को सुनते हुए अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण के प्लांट से संबंधित सभी नियम एवं शर्तों की एक प्रति देने के आदेश दिए और कहा की जनहित में जो उचित होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें