फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार से निकलकर जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं : रेणु भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जिला जेल का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नीमका जेल में बंद महिला कैदियों को जेल में रहते हुए रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने को कहा गया। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोमवार को नीमका जेल का निरीक्षण के दौरान कहीं। इस अवसर पर उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया और वहां रह रहीं महिला कैदियों से बातचीत की।



निरीक्षण के दौरान रेणु भाटिया ने कैदियों से उनके रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला कैदियों को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया कि वह जेल में रहते हुए भी अपने अधिकारों की जानकारी रखें और उनका सदुपयोग करें।
विज्ञापन






उन्होंने यह भी कहा कि सजा पूरी करने के बाद वह बेहतर रोजगार या स्वरोजगार अपनाते हुए समाज में सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए कार्य करें। वहीं, जेल प्रशासन के अधिकारियों को महिला वार्ड की अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




जेल उप अधीक्षक सुमित पंवार ने चेयरपर्सन को बताया कि वर्तमान में जिला जेल फरीदाबाद में कुल 96 महिला कैदी हैं। इनमें से 89 कैदी विचाराधीन (अंडर ट्रायल) हैं। इस अवसर पर जेल उप-अधीक्षक सचिन कौशिक, जेल उप-अधीक्षक विक्रम गिल, एसएचओ महिला थाना बल्लभगढ़ सुनीता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें