फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहरी क्षेत्रों में 70 फीसदी तक बढ़ सकते कलेक्टर रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहरी क्षेत्रों के कलेक्टर रेट में 70 फीसदी तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। वहीं तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में 10 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है। प्रशासन की ओर से प्रस्तावित कलेक्टर रेट एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक वेबसाइट Faridabad.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने कलेक्टर रेट को लेकर लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। इसे लेकर लोग अपने अपने क्षेत्र के बारे में सात दिसंबर तक सुझाव और आपत्ति सेक्टर-12 लघु सचिवालय में जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद इन्हें लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला फरीदाबाद के प्रस्तावित कलेक्टर रेट एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की वेबसाइट फरीदाबाद डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपलोड कर दिए गए हैं। लोग प्रस्तावित कलेक्टर रेत के संबंध में अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज कराना चाहता है तो वह 7 दिसंबर तक सेक्टर-12 में लघु सचिवालय दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी आठ तहसीलों के अलग अलग कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। इनमें आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक और संस्थागत जमीन के रेट में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गांवों की जमीन का करीब 10 से 43 फीसदी तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। जबकि शहरी क्षेत्रों में करीब 70 फीसदी तक बढ़ोत्तरीप्रस्तावित की गई है। तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में भी 10 से 50 फीसदी तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार सरकार ने यहां होने वाली रजिस्ट्री का अध्ययन करने के बाद बढ़ोत्तरी करने पर विचार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें