फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भरे मिठाइयों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्योहार के सीजन में मिलावट की सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। त्योहार के मौसम में बन रही मिठाइयों में मिलावट की सूचना पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दो जगह से मिठाइयों के नमूने भरे।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी मनीष सहगल को सूचना मिली सेहतपुर गांव के पास बसी कृष्णा कॉलोनी और बसंतपुर गांव के निकट गोदाम किराये पर लेकर कुछ लोग विभिन्न तरह की मिठाई बना रहे हैं। डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में एसआई सतबीर सिंह, राजेंद्र कुमार, एएसआई शिव कुमार व सिपाही राजीव ने पल्ला थाना पुलिस को साथ लेकर कृष्णा कॉलोनी गली नंबर 12 के एक मकान में छापा मारा। यहां बीकानेर मिष्ठान के नाम से मिठाइयां बनाई जा रही थी। मौके पर टीम को 3400 किलो तैयार मिठाइयां, चीनी युक्त मावा, डोडा बर्फी आदि खाद्य पदार्थ मिले। सामान को राजस्थान के पाली निवासी कमल किशोर और राजेंद्र बना रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया वह पिछले पांच-छह महीने से यहां मिठाइयां बनाने का काम करता है। आरोपियों के पास मिठाई बनाने के कोई लाइसेंस नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र सिंह ने मौके से चार अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। दूसरी टीम ने बसंतपुर कॉलोनी गली नंबर दो में इंडियन गैस एजेंसी के सामने निरीक्षण किया तो गोदाम में कुछ लोग रसगुल्ले व मिल्क केक बनाते हुए मिले। मौके पर यूपी के जिला कासगंज के गांव बीरपुर निवासी मातादीन नाम का युवक मिला। यहां घरेलू रसोई गैस सिलिडरों को व्यवसाय में प्रयोग कर रहा था। डीएसपी ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसआई अंकित कुमार को मौके पर बुलाकर आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में केस दर्ज कराया गया। अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निरीक्षण पर इस गोदाम में करीब 90 क्विंटल तैयार रसगुल्ला, ढाई क्विंटल तैयार मिल्क केक तथा 50 किलो गुलाब जामुन रखा हुआ मिला। जिनके तीन अलग-अलग सेंपल लिए गए। डीएसपी मनीष सहगल ने बताया दोनों स्थानों पर लिए गए सेंपल को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नतीजा आने के बाद कारखाना मालिकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निर्माण कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें