फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी का चालक ही निकला एक करोड़ के माल का चोर, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मालिक के वेतन रोकने पर दिया था वारदात को अंजाम, हरदोई जा रहा था चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 कंपनी से करीब एक करोड़ के माल से भरा कैंटर चोरी का मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने सुलझा लिया है। कंपनी के चालक ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कैंटर और माल को बरामद कर लिया है।
सेक्टर 58 स्थित सम्राट लॉजीस्टिक के मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनकी कंपनी से एक कैंटर में एक नवंबर की रात को करीब एक करोड़ रुपये कीमत के एल्यूमीनियम के पार्ट भरकर नोएडा भेजे गए थे। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव कटियामउ निवासी उत्तम कुमार (40) इस कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत है। कई घंटे बाद भी वह कैंटर लेकर तय जगह पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सीकरी में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी शीशपाल की अगुआई में हवलदार गुलाम, सिपाही सुभाष और सुनील ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता लगा कि कैंटर गदपुरी टोल की तरफ गया है। टोल पर जांच में सामने आया गाड़ी पलवल से अलीगढ़ रूट पर गई है। पूछताछ में सामने आया आरोपी पिछले करीब ढाई महीन पहले ही कंपनी में चालक की नौकरी करने आया था। आरोपी का दावा है उसे वेतन नहीं मिला था। पैसों की जरूरत के लिए उसने गाड़ी और सामान चोरी कर लिया। आरोपी गाड़ी में भरे एल्यूमीनियम और गाड़ी को कबाड़ में बेचना चाहता था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को चकमा देने के लिए चालक ने मोबाइल बंद कर दिया
पुलिस से बचने के लिए चालक ने मोबाइल बंद कर लिया। इसके अलावा चालक ने गाड़ी में लगे जीपीएस को उखाड़ कर फेंक दिया। इसके बावजूद पुलिस ने कैंटर को ट्रेस कर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें