फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते ने पीजी में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
चावला कॉलोनी स्थित गोल्डन नेस्ट पीजी जिस पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता ने छापा मारने के बाद कानूनी जा - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को चावला कॉलोनी स्थित बोहरा पब्लिक स्कूल के पास गोल्डन नेस्ट बॉय पीजी में छापामारी कर बिजली चोरी पकड़ी। जानकारी के अनुसार, कुल 9 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। पीजी के इंचार्ज पर करीब 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के अधिकारी सत्यवीर ने बताया कि सूचना मिली थी कि इस कॉलोनी में कई पीजी बने हैं, जिसमें से गोल्डन गेस्ट नामक बॉय पीजी में काफी समय से बिजली की चोरी की जा रही है। बिजली निगम के साथ मिलकर शुक्रवार को छापामारी की। जिसमें उन्होंने पाया कि उनके घर पर काफी समय से बिजली का मीटर नहीं लगा हुआ है। बिजली निगम द्वारा नौ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। सत्यवीर ने बताया कि गेस्ट हाउस के इंचार्ज ने बताया कुछ समय पहले बिजली विभाग के द्वारा उनका मीटर उतार लिया गया था। जिसके बाद से सीधे बिजली का इस्तेमाल कर रहा है। 5 लाख जुर्माना भरने के बाद उनके घर पर मीटर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें