फरीदाबाद। सेक्टर-76 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वाई ब्लॉक में आरडब्ल्यूए कमेटी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में लोगों ने कॉलोनी की साफ-सफाई की और आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान लोगों से अपील की गई कि घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को इधर-उधर न फेंकें। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें, ताकि कॉलोनी को साफ-सुथरा रखा जा सके। आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद नागर ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। लोगों से आसपास गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए कॉलोनी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। संवाद