फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हीरापुर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। नवरात्रों के पावन अवसर पर मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से गांव के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सदस्यों ने मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, माता रानी के मंदिर के बाहर रास्ते पर होने वाले कीचड़ से बच्चों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए समिति के सदस्यों ने अपने निजी कोष से मिट्टी डलवाकर रास्ते को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रों के दौरान गांव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से समिति ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों को भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए, ताकि सामूहिक प्रयासों से गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें