फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। निगम ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें सतर्क रहने को कहा है। साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार के फॉल्ट की शिकायत मिलते ही उसे चंद मिनटों में दुरुस्त करें, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। ट्रांसफार्मर के फुंकने व खराब होने पर उपभोक्ताओं को बिजली दी जाएगी। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी हेल्पलाइन 9540954708, 1912, 18001804334 पर दें। बहुत जल्द उनकी समस्या दूर की जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में शहर में करीब 400 मेगावाट बिजली की मांग है। हालांकि बृहस्पतिवार को दिवाली के चलते शहर की अधिकांश औद्योगिक इकाई बंद रहेंगी।
ऐसे में औद्योगिक क्षेत्रों को मिल रही बिजली को घरेलू और कमर्शियल में शिफ्ट किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की मांग पूरी हो जाएगी और उनकी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप बिजली मिलेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार सभी लाइनमैन, जूनियर इंजीनियर व एसडीओ आदि की छुट्टी रद्द कर दी गई है। उन्हें बृहस्पतिवार को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की फॉल्ट संबंधित शिकायत मिलने पर उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें