फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चालकों को नहीं मिला वेतन, तीन घंटे तक थमे सिटी बस के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को सुबह के समय कार्यालय पहुंचने में हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दो महीने से वेतन में देरी होने की वजह से सिटी बस चालकों को परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। इसी के चलते बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक सिटी बस चालकों की ओर से हड़ताल की गई। हड़ताल के चलते सिटी बस में सफर कर ड्यूटी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्मार्ट सिटी के गांवों को शहर से जोड़ने के लिए एफएमडीए की ओर से 50 सिटी बस का संचालन किया जा रहा है। यह बसें 10 रूटों पर चलाई जाती हैं। इन बसों पर करीब 120 चालक कार्यरत हैं। पिछले दो महीने से बस चालकों को समय पर वेतन नहीं मिलने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

परेशान चालकों ने बृहस्पतिवार सुबह हड़ताल शुरू कर दी। डिपो से हर रोज 6:10 पर पहली बस रूट पर रवाना होती है। बृहस्पतिवार सुबह हड़ताल के चलते 3 घंटे तक यात्रियों को अपने कार्यालय में पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों का कहना है कि अधिकारी पिछले दो महीने से उनको समय पर वेतन नहीं दे रहे हैं। नियम के अनुसार उनका वेतन 7 से 10 तारीख के बीच में आ जाना चाहिए, लेकिन कई बार वेतन 16 तारीख से लेकर 25 तारीख के बीच में भी नहीं आना। इससे उन्हें व परिवार को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

सीटी बस के जीएम ने सुनीं समस्याएं

हड़ताल की सूचना मिलते ही सिटी बस के जीएम करण गुरुग्राम से तुरंत फरीदाबाद डिपो में आए और चालकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने चालकों को आश्वासन दिया कि दोपहर 2 बजे तक उनका वेतन खाते में पहुंच जाएगा। वहीं, सरकार की ओर से जो वेतन बढ़ाया गया है, उनको वह वेतन बढ़कर भी मिलेगा। साथ ही उन्होंने चालकों को आश्वासन दिया है कि वह अब से हफ्ते में दो से तीन दिन डिपो में मौजूद रहेंगे, ताकि चालकों को अगर कोई परेशानी होती है तो वह उस समस्या का समाधान कर सके। इसके अलावा बसों में जो परेशानी उनको झेलनी पड़ रही है, उसको भी तुरंत प्रभाव से इंजीनियरिंग विंग से ठीक करवाया जाएगा, ताकि वह सुरक्षित वाहनों का संचालन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें