फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीसरे दिन भी ठप रही सिटी बस सेवा, रोडवेज की 10 बसें चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमडीए ने लिखा पत्र, 12 सदस्यीय टीम कर रही सुरक्षा ऑडिट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की शुभगमन सिटी बस सेवा लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी ठप रही। बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बल्लभगढ़ बस अड्डे पर यात्रियों को बस नहीं मिलने के कारण दूसरे परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एफएमडीए ने सिटी बसों के रूटों पर हरियाणा रोडवेज की 10 बसें चलाने के लिए पत्र लिखा है। सीटी बसों की रूट पर रोडवेज बस चलने के कारण लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, शुभगमन बसों का सुरक्षा ऑडिट पूरा होने और सेवा दोबारा शुरू होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

12 सदस्यीय टीम कर रही है ऑडिट

दरअसल, सिटी बस सेवा शुभगमन की सीएनजी बसों का सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। इसके चलते 25 बसों को रूटों से हटाया गया है। गुरुग्राम से आई 12 सदस्यीय सुरक्षा ऑडिट टीम बसों की तकनीकी जांच कर रही है। टीम में बस निर्माता कंपनी जेबीएम के इंजीनियर और अन्य अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान बसों के अलग-अलग तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं को परखा जा रहा है। किसी भी तरह की खामी सामने आने पर उसे समय रहते ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन


बस अड्डे पहुंचकर लौट रहे यात्री

बस सेवा बंद होने का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। अड्डा परिसर पहुंचने पर यात्रियों को बताया जा रहा है कि बसों का सुरक्षा ऑडिट चल रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही बसों को दोबारा रूटों पर उतारा जाएगा। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका समय और किराया दोनों बढ़ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन बसें नहीं चलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

10 बसें चलाने के लिए एफएमडीए ने रोडवेज को लिखा पत्र

एफएमडीए पहले 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन करता था। सड़कों की खराब स्थिति के कारण दो रूट बंद कर दिए गए। फिलहाल 25 बसें आठ रूटों पर चल रही हैं। बस सेवा बाधित होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एफएमडीए ने हरियाणा रोडवेज को 10 बसें चलाने के लिए पत्र लिखा है। गौरतलब है कि सिटी बस सेवा फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन


-

बॉक्स आइटम-

इन रूटों पर चलती हैं बसें-

903: बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर
904: बल्लभगढ़ से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए बदरपुर बॉर्डर
905: बदरपुर बॉर्डर से राजपुर कलां
909: बल्लभगढ़ से तिगांव
913: बदरपुर बॉर्डर से मंझावली
916: बल्लभगढ़ से अरुआ
917: बल्लभगढ़ से बाघपुर


वर्जन-

एफएमडीए ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए हरियाणा रोडवेज को पत्र लिखकर सिटी बसों के निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन करने का अनुरोध किया है। रोडवेज की बसें चलने से यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।- राजबीर सिंह, प्रोटोकॉल अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें