फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में बसों की संख्या कम होने से परेशानी

Sat, 07 Oct 2023 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद से शहर को जोड़ने के लिए शुरू की गई थी सिटी बस सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद को शहर से जोड़ने के लिए सिटी बस सेवा को शुरू किया गया लेकिन बसों की संख्या कम होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर सोसाइटी के लोगों द्वारा कई बार एफएमडीए और प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन बसों की संख्या को नहीं बढ़ाया गया।

ग्रेटर फरीदाबाद पूर्वी हिस्से में बस है। मूल रूप से फरीदाबाद पश्चिम दिशा में है, लेकिन नहर पार स्थित गांवों की जमीनों पर ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां बनने लगीं, उसके बाद उसे ग्रेटर फरीदाबाद का नाम दे दिया गया। ग्रेटर फरीदाबाद में 50 से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के अलावा हाल ही में शामिल 24 गांव भी हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को शहर से जोड़ने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकार द्वारा शुभगमन के नाम से सिटी बस सेवा को शुरू किया गया है। एफएमडीए की ओर से करीब 50 सिटी बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही है। जिसमें से दो रूट ऐसे है , जोकि ग्रेटर फरीदाबाद में चल रहे है। उनमें से एक बस को सड़क की जर्जर हालत होने की वजह से आधे रूट तक चलाया जा रहा है। दोनों रूटों पर आठ बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन वह बसें भी समय सारणी के अनुसार नहीं आती हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी होती है। सिटी बस की शुरुआत के साथ ग्रेफ के लोगों को राहत देने की बात कही गई थी, लेकिन इस पूरी सुविधा से अछूते है। ऐसे में लोग मजबूर महंगा किराया देकर ऑटो से सफर कर रहे हैं। लंबे समय से लोग सेक्टर 75-89 के बीच सिटी बस सेवा की मांग कर रहे हैं। एफएमडीए की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद की बजाए नेशनल हाईवे के रूटों पर बसों के संचालन को बढ़ाया जा रहा है। इसको लेकर कई बार एफएमडीए को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन



लोगों से बातचीत
सिटी बस गिने चुने रूट पर ही चल रही हैं। शहर में बसों का संचालन शुरू हुए एक साल बीत जाने के बाद भी इसकी पहुंच नहीं बन पा रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
- अरुण तवंर, ग्रेटर फरीदाबाद

नहर पार से फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिल पाती है। जिसके कारण लोगों को ऑटो के जरिए गंतव्य तक पहुंचते है। इसमें काफी किराया भी खर्च होता है, महिलाएं भी परेशान होती हैं।
विज्ञापन

- पीयूष मिश्रा, ग्रेटर फरीदाबाद
बसों की संख्या में अगर इजाफा होता है तो नए रूट को बनाया जाएगा, जिसमें ग्रेटर फरीदाबाद भी शामिल होगा। जिसके बाद उस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।
- मनीष त्यागी, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें