फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शाॅट सर्किट से सिटी बस में लगी आग, यात्री को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
909 रूट की सिटी बस में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो से मंझावली जाने वाली 909 रूट की सिटी बस में मंगलवार को गांव लहंडोला के समीप अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते बस में मौजूद यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
चालक मनोहर ने बताया कि बस बल्लभगढ़ डिपो से मंझावली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस लहंडोला गांव के पास पहुंची, इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। उसके बाद बस में सवार एक यात्री को तुंरत बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी और तकनीकी खराबी के चलते तारों में स्पार्किंग हुई, जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सिटी बस में इलेक्ट्रॉनिक फाल्ट होने की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें