फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों के स्वास्थ्य से नहीं होगी खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कीड़े या फंगस वाला राशन मिलने पर तुरंत होगा वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 75 हजार से अधिक बच्चों को मिड-डे मील के तहत दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विद्यालयों में सप्लाई की जा रही दाल, राजमा और मिर्च-मसालों की घटिया गुणवत्ता की शिकायतें मिलने के बाद निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मिड डे मील के राशन में कीड़े या फंगस मिलने पर उसे तुरंत वापस किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रमुखों को कहा गया है कि वे हरियाणा एग्रो से राशन की सप्लाई लेते समय उसकी बारीकी से जांच करें। खाद्यान्न सामग्री में किसी प्रकार के कीड़े, फंगस या गुणवत्ता में खराबी न हो। यदि किसी भी सामग्री में जरा सी भी खराबी मिलती है, तो उसे तुरंत रिजेक्ट कर बदलवाया जाएगा। योजना का पारदर्शी और सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण करना होगा। इसके साथ ही हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उच्च अधिकारियों को भी विभाग द्वारा पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि वे अपने सप्लायर्स को सख्त हिदायत दें, ताकि स्कूलों में खराब गुणवत्ता की सामग्री न पहुंचे। इसके साथ ही शिकायत मिलने पर उसे बिना किसी देरी के तुरंत बदलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें