फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव : एकल नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज और एकल गीत प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में केवल शिक्षा ही नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी भी विकास के लिए आवश्यक : डॉ. सुषमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज और नाटक प्रतियोगिता में जलवा दिखाया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने भवन में मौजूद सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज के समय में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल, नैतिकता, कला और सामाजिक जिम्मेदारी भी बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है।” उन्होंने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा बच्चों के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन

महोत्सव मेंं 46 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन्हें चार अलग-अलग वर्गों में बांटा गया। इनमें कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 शामिल है। इस बाल महोत्सव में 32 स्कूलों के लगभग 625 बच्चों ने भाग लिया।

महोत्सव में समूह नृत्य में ठारूराम कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ की टीम प्रथम, डीपीएस बल्लभगढ़ की टीम द्वितीय और तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी कीटीम तीसरे स्थान पर रही।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की राघवी पाठक प्रथम, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 की स्वर्णिका द्वितीय और संत निरंकारी स्कूल सेक्टर-16 की अवनी गौड़ तृतीय रही।



इसके साथ ही बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में द मॉडर्न स्कूल सेक्टर-85 की आनंद्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी तीन की कोमल और तक्ष शिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मोहम्मद रेहान सैफी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एकल गीत में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की आराध्या ने पहला, विद्या निकेतन स्कूल एनआईटी दो मॉली दूसरे और सेंट एंथोनी सेकेंडरी स्कूल सेक्टर नौ की नित्या तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें