फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से बनाई गई चौथी मंजिल व एक फ्लैट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से दयालबाग में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अवैध निर्माण को लेकर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगम की तरफ से अवैध रूप से बनाई जा रही चौथी मंजिल पर बने फ्लैट व कमरों पर कार्रवाई की जा रही है।
दयालबाग में बने भवन में चौथा फ्लोर बनाने पर निगम की तरफ से भवन मालिक को नोटिस दिया गया था लेकिन भवन मालिक की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद मंगलवार को चौथी मंजिल को सील कर दिया। वहीं, दयालबाग में ही पार्किंग में अवैध रूप से बने फ्लैट को भी सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निगम ने एनआईटी-दो में हटाया अवैध अतिक्रमण
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से अभियान चलाकर एनआईटी दो में अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की टीम मंगलवार की सुबह एनआईटी बस स्टैंड के सामने पहुंच गई और वहां पर अवैध रूप से खड़े रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने का काम किया। इस दौरान 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। कुछ दिन पहले भी निगम की तरफ से अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था। इसके बाद रेहड़ी व पटरी वालों ने दोबारा सड़कों के किनारे कब्जा कर लिया था। अवैध अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर निगम की टीम से अभियान चलाकर बस स्टैंड के आस-पास से अतिक्रमण हटाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें