फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन फरीदाबाद में रहेंगे मुख्यमंत्री, एफएमडीए की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहम परियोजनाओं पर मुहर लगने और लंबित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में 3 और 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस दौरे के दौरान फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में शहर की कई अहम परियोजनाओं पर मुहर लगने और लंबित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

3 अप्रैल को प्रस्तावित एफएमडीए की बैठक में शहर की आधारभूत संरचना से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। खासतौर पर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़कों, जल निकासी, सीवरेज और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत समस्याएं एजेंडे में प्रमुखता से शामिल रह सकती हैं। स्थानीय स्तर पर लगातार उठ रही मांगों के चलते सेक्टरों की इंटरनल रोड, डिवाइडिंग रोड, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और मास्टर सीवर लाइन परियोजनाओं को लेकर बजट आवंटन और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों को पिछले कई वर्षों से कच्ची या टूटी सड़कों, जलभराव और अधूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में इस बैठक से उम्मीद है कि सेक्टर-75 से 89 तक के इलाकों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने, नई कनेक्टिविटी विकसित करने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और जाम की समस्या को कम करने के उपायों पर भी चर्चा संभव है।

इसके अलावा शहर में चल रही मास्टर सीवर लाइन, ड्रेनेज सुधार और जल आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी बैठक में की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इन योजनाओं के पूरा होने से न केवल जलभराव की समस्या कम होगी बल्कि रिसाइक्ल पानी के उपयोग को बढ़ावा देकर उद्योग और हरित क्षेत्र को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


4 अप्रैल को मुख्यमंत्री नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कर्मिक का अनावरण करेंगे तथा कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसी दिन विकसित फरीदाबाद रैली का आयोजन भी होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे। दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि कार्यक्रमों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें