फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रामलीला मैदान बदहाली का शिकार, अवैध गतिविधियों का बना अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित रामलीला मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। कभी सामूहिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र रहा यह मैदान अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। मैदान की असमतल जमीन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन, खेलकूद या सामाजिक कार्यक्रम करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैदान की लंबे समय से न तो मरम्मत की गई है और न ही नियमित साफ-सफाई होती है, जिसके कारण इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। आरडब्ल्यूए प्रधान सुशील यादव ने बताया कि खाली पड़े इस मैदान में लोग अवैध रूप से वाहन पार्क कर रहे हैं, जिससे स्थिति और भी खराब हो रही है। रात के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। आसपास के कुछ लोग यहीं बैठकर नशा करते हैं, जिससे माहौल असुरक्षित हो जाता है। वहीं स्थानीय महिलाओं का कहना है कि रात के समय मैदान के आसपास निकलना भी असुरक्षित महसूस होता है। सेक्टर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मैदान की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, जमीन को समतल किया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लोगों ने यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें