फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने राशन डिपो पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। धौज इलाके के गांव टीकरी खेड़ा में डिपो संचालक सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी कर रही थी। आरोपी महिला (डिपो संचालक) सरकारी राशन को बाजार में बेचने के लिए स्टॉक कर रही थी। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने डिपो पर छापा मारकर 994 लीटर सरसों का तेल जब्त किया है। धौज थाना पुलिस ने संचालिका के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सत्य नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव टीकरी खेड़ा में ताहिरा नामक सरकारी राशन डिपो संचालक है। उसके डिपो से गांव टिकरी खेड़ा के अलावा बिजोपुर, फतेहपुर तगा राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन का वितरण किया जाता है। निरीक्षक ने बताया कि शिकायत थी कि डिपो धारक उपभोक्ताओं को समुचित राशन वितरित नहीं करता। इस मामले में शिकायत के बाद उड़नदस्ते को जानकारी मिली कि डिपो संचालक ने सरकारी राशन जमा कर रखा है। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ संयुक्त टीम गठित कर डिपो पर छापेमारी की। मौके पर डिपो पर निर्धारित गेहूं और चीनी रखे पाए गए। सरसों का तेल डिपो में तय मात्रा से करीब 994 लीटर ज्यादा पाया गया। अधिकारियों ने आशंका जताई कि डिपो धारक उपभोक्ताओं को वितरित न करके, बाजार में बेचने के लिए स्टॉक कर रहा था। धौज थाना पुलिस ने डिपो संचालक के खिलाफ केस दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें