फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पासपोर्ट डिलीवरी के नाम पर 2.86 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर अमित की टीम ने साइबर ठगी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के शेखूपुर स्थित बरमा गांव निवासी अंकित व घनश्याम तथा दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी रितिक के रूप में हुई है।
आरोपी अंकित ने फरीदाबाद निवासी वारिश नाम के व्यक्ति से पासपोर्ट डिलीवरी के नाम पर 2.86 लाख रुपए की ठगी की थी। अंकित ने पीड़ित से फोन कर कहा कि उसका पासपोर्ट आने वाला है। डिलीवरी के लिए फीस के नाम पर आरोपियों ने क्यूआर कोड भेजकर कुछ पैसे मंगवा लिए। इसके बाद लिंक भेज कर वारिश के बैंक अकाउंट की जानकारी मंगवा ली। जानकारी आते ही आरोपी ने पीड़ित के खाते से पैसे निकाल लिए। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी घनश्याम तथा ऋतिक को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद अंकित को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया अंकित और घनश्याम एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी अंकित ने फोन करके घनश्याम को कहा उसके पास पैसे हैं उसे एक बैंक खाते की आवश्यकता है। घनश्याम ने ऋतिक का बैंक खाता अंकित को दे दिया। अंकित ने उसी खाते में ठगी से पैसे ट्रांसफर करवाए थे। पूछताछ में पता लगा आरोपी घनश्याम को पैसों में से 10 प्रतिशत तथा ऋतिक को 40 प्रतिशत रकम मिली थी। अंकित ने ठगी के पैसों से एप्पल आईफोन 15 खरीदा था। बाकी पैसों को अय्याशी में उड़ा दिया। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें