फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी से सामान खरीदने पर उपहार का सांझा देकर डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के खाते से चार बार में ट्रांसफर किए रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कंपनी से सामान खरीदने पर उपहार देने का झांसा देकर एक युवती से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने युवती के खाते से चार बार में रुपये काट लिए। थाना साबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सेक्टर 14 निवासी आरुषि गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी को उनके पास एक महिला की कॉल आई। जिसमें अपने आप को हाइफन कंपनी की कर्मचारी बताया। उस कंपनी की मालिक अभिनेत्री कृति सेनन हैं। कर्मचारी ने उनको बताया कि हाइफन से कुछ सामान खरीदने पर उपहार मिलेंगे। जिसके लिए उनको प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 5 हजार रुपये देने होंगे। उन्होंने कर्मचारी पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद अंतरराज्यीय स्थानांतरण शुल्क का हवाला देते हुए 13 हजार की मांग की गई। जिस पर उन्होंने कहा कि पहले वह उनके 5 हजार रुपये रिफंड करें। कुछ समय के बाद उनके पास दोबारा से कॉल आई तो कर्मचारी ने बताया कि गूगल पे के जरिए रिफंड का अनुरोध कर सकती हैं। उसके बाद उन्होंने कर्मचारी ने जो बताया वह किया तो उनके खाते से रिफंड होने की बजाए 24 हजार 223 रुपये कट गए। पूछताछ करने पर कर्मचारी ने बताया कि पैसे गलती से कट गए हैं जोकि वापस आ जाएंगे। उस पर दोबारा से भरोसा करते हुए उनके निर्देशों का पालन किया। जिसके बाद उनके खाते से दोबारा से 42 हजार 109 रुपये कट गए। जिस पर कर्मचारी ने कहा कि 24 घंटे के अंदर पैसे वापस आ जाएंगे। 1 फरवरी को पैसे वापस नहीं आने पर कर्मचारी को सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया तो उनके द्वारा बताई गई प्रक्रिया के बाद उसके खाते से 31 हजार 898 और 48 हजार 987 रुपये कट गए। जिसके बाद उनको एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपी ने उनके खाते से 1 लाख 52 हजार 312 रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें