फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांवों के पास कूड़ा डालने के विरोध में चौरासी पाल की महापंचायत

विज्ञापन
गांव नीमका में कूड़ा प्लांट बनाने के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया । संवाद
विज्ञापन
नगर निगम कमिश्नर से मिलेंगे ग्रामीण, मांग पूरी नहीं होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

राजा जेत सिंह स्टेडियम में जुटे विभिन्न गांवों के सरपंच, बुजुर्ग और युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीमका सहित कई गांवों के पास कूड़ा डाले जाने की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को राजा जेत सिंह स्टेडियम में चौरासी पाल की महापंचायत आयोजित की गई। नवादा के सरपंच इमरत की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में विभिन्न गांवों के सरपंचों, ग्रामीण प्रतिनिधियों, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी मांग रखेगा।



महापंचायत में वार्ड नंबर-44 के पार्षद प्रदीप टोंगर, चौधरी अजीत और उनकी टीम शामिल हुई। इसके अलावा गांव मिर्जापुर से महिपाल, सुंदर और नरवीर, गांव मुजैड़ी से सरपंच राजवीर तथा गांव नीमका से सरपंच जगबीर, राजवीर और अजीत सहित अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सेक्टर क्षेत्र की आरडब्ल्यूए की ओर से प्रधान विनोद नागर, कैप्टन के. सिंह, रामेश्वर भक्ता और अशोक गौतम सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सूरज चंदीला और उनकी टीम ने भी महापंचायत में भाग लिया।
विज्ञापन




कमिश्नर से मिलकर रखेंगे मांग
महापंचायत में तय किया गया कि पार्षद प्रदीप टोंगर नगर निगम कमिश्नर से मिलने के लिए समय लेंगे। इसके बाद चौरासी पाल के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि एकजुट होकर कमिश्नर के सामने कूड़े की समस्या और उसके स्थायी समाधान की मांग रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों और आसपास के क्षेत्र को कूड़े की समस्या से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन




मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे। महापंचायत में शामिल लोगों ने गांवों की जमीन, पर्यावरण और क्षेत्र को कूड़े की समस्या से बचाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर सहमति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि इस मुद्दे पर चौरासी पाल के सभी गांवों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें