फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत लेने के मामले में सब-इंस्पेक्टर के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धौज थाने के पीएसआई. सुमित कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अब मामले की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए चालान पेश किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुमित कुमार थाना धौज में एक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहा था। आरोप है कि इस मामले का चालान अदालत में जमा करने के बदले उसने शिकायतकर्ता से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की पूरी रकम के साथ रंगे हाथों दबोच लिया था। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) और बीएनएस की धारा 308(2) के तहत एफआईआर दर्ज की। फरीदाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन की अदालत में यह चार्जशीट दाखिल की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें