कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, घटना सात अगस्त की है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तेज आवाज करती बाइक को रोका। जांच में बाइक पर बड़ी संख्या में हॉर्न और अन्य मॉडिफिकेशन पाए गए। पुलिस बाइक को कनखल थाने ले गई और सभी हॉर्न हटवाए।
कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति ने बाइक का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की है।