फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, लड़की और धोखा: युवती उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्सएप पर डील, खर्च किए 2.30 लाख, मौके पर गया तो पलटी कहानी

Sun, 09 Aug 2026 06:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

गिरोह के दो सदस्यों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक व्यक्ति से करीब दो लाख 30 हजार रुपये ऐंठे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी सुरेश (27) और राहुल (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
युवक से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने होटल में युवती उपलब्ध कराने के नाम पर करीब एक साल पहले एक व्यक्ति से 2,30,800 की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को आठ अगस्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी सुरेश (27) और राहुल (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुरेश पीड़ित से फोन पर बातचीत करता था, जबकि राहुल व्हाट्सऐप पर चैट करता था। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-3 निवासी व्यक्ति ने 19 नवंबर 2025 को गूगल पर होटल में युवती उपलब्ध कराने वाली सेवा के बारे में सर्च किया था। सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर उसने व्हाट्सऐप के जरिए बातचीत शुरू की। 22 नवंबर को दूसरे नंबर से कॉल कर उसे फरीदाबाद के एक होटल में आने और युवती उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।

इसके बाद आरोपियों ने होटल प्रवेश, वीआईपी, जीएसटी और सेवा शुल्क समेत अलग-अलग बहाने बनाकर उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 2,30,800 रुपये जमा करा लिए। रकम देने के बाद भी न तो कोई सेवा उपलब्ध कराई गई और न रकम लौटाई गई।
विज्ञापन

जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जानकारी के आधार पर सुरेश और राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सुरेश कॉल कर रकम वसूलने और खाते व सिम उपलब्ध कराने की भूमिका में था, जबकि राहुल व्हाट्सएप पर बातचीत करता था। दोनों 12वीं तक पढ़े हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इस्तेमाल किए गए खातों व मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें