फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। इंदौर से अमृतसर जा रही 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस के शयनयान कोच में शुक्रवार रात चोरों ने दर्जन भर यात्रियों के लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा लिए। उस समय सभी यात्री सो रहे थे। चोर जंजीर से बंधे ब्रीफकेस भी काट कर ले गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोर यात्रियों के नकदी व कीमती सामान समेत कुछ के आभूषण भी चोरी कर ले गए हैं। सुबह ट्रेन के फरीदाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। फरीदाबाद जीआरपी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को ग्वालियर ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि शिवपुरी व ग्वालियर स्टेशन के बीच रात करीब तीन बजे के आसपास ट्रेन में चोरी हुई है। सुबह यात्रियों की नींद खुली तो उनके सामान गायब थे। यात्रियों का आरोप है कि घटना के वक्त ट्रेन में एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं थे। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से पहले जंगल में काफी देर तक खड़ी हुई थी। इसी दौरान चोरों ने एस-छह कोच में वारदात को अंजाम दिया। फरीदाबाद के मेवला महराजपुर निवासी बुजुर्ग महिला चंद्र खन्ना अपनी बेटी लीना खन्ना के साथ सफर कर रही थी।
उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन शिवपुरी और ग्वालियर स्टेशन के बीच जंगल में काफी देर तक खड़ी थी। इसी दौरान चोरों ने धावा बोलकर यात्रियों के बैग व ब्रीफकेस चोरी कर लिए। उसमें लाखों की नकदी, महंगे कपड़े, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य जरूरी कागजात थे। यात्रियों ने बताया कि कई अन्य कोचों में भी यात्रियों की नकदी व सामान चोरी हुए हैं। जीआरपी फरीदाबाद ने यात्रियों की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ग्वालियर भेज दिया गया है। मामले की जांच ग्वालियर जीआरपी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें