फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धार्मिक दंगा भड़काने के आरोप में जेजेपी नेता सहित 14 पर केस

Fri, 30 Jun 2023 10:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक दंगा भड़काने के आरोप में जेजेपी नेता सहित 14 पर केस
विज्ञापन

सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट पर हुआ था हिंदू-मुस्लिम विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 में करीब एक सप्ताह पहले हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद में पुलिस ने जेजेपी नेता सहित 14 लोगों के खिलाफ लोगों को भडकाने, जातिसूचक शब्द कहने और महिला से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट निवासी एक महिला ने 58 थाना में शिकायत दी कि 25 जून को वह घर से पार्किंग की तरफ जा रही थी। पार्किंग में काजी हाफिज ने सरकारी जमीन पर मस्जिद बना रखी है। जब वह मस्जिद के पास से गुजरी तो काजी ने उसे देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे और उसे अंदर खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला किसी तरह वहां से निकल आई और बेटे को आपबीती बताई। आरोप है बेटे के विरोध करने पर काजी के इशारे पर करीब सौ लोग एकत्रित हो गए। इसमें से जुबैर, कालू, इकबाल, सलीम, चुल्ला, सुल्ताना, मुबीना, मजीद मौलवी आदि को बेटे ने पहचान लिया। सभी ने मिलकर पीड़िता के घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच जेजेपी नेता हाजी करामत अली और पप्पू कुरैशी मौके पर आ गए। आरोप है दोनों ने लोगों को भड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ ने घर के आसपास खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पथराव करने लगे। पुलिस ने 14 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें