1.81 करोड़ की लागत से होगा छह सड़कों का सौंदर्यीकरण
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने पूरी की सभी औपचारिकताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारिश का मौसम शुरु होते ही शहर के करीब एक दर्जन मास्टर रोड के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू करने का निर्णय दिया गया है। इस पर तकरीबन 1.81 करोड़ रुपये से छह सड़कें पर हरियाली बढ़ाई जाएगी।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली गई है। सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे, इसके साथ ही सड़कों पर हरित पट्टी किया जाएगा। एफएमडीए की ओर से नवनिर्मित सड़क के दोनों तरफ पौधरोपण और सड़क पर हरित पट्टी लगाने की रणनीति तैयार किया था।
वाईएमसीए चौक से बाईपास तक करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि मास्टर रोड एनएच 19 (धर्मा ढाबा) से इंडियन ऑयल सेक्टर 11-12 डिवाइडिंग कोर्ट रोड के सौंदर्यीकरण पर तकरीबन 15.15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार प्याली चौक से आयशर चौक पर 14.21 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। एनएच-19 से लेबर चौक तक ( सेक्टर 15, 15ए, सेक्टर 16, 16ए व डिवाइडिंग रोड) के सौंदर्यीकरण पर करीब 45.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। सड़कों के दोनों तरफ पौधे लगाने का उद्देश्य सौंदर्यीकरण के साथ प्रदूषण स्तर को भी कम करना है। जिले का प्रदूषण स्तर अक्सर बढ़ा रहता है।
पौधरोपण के लिए तैयारियां जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। सौंदर्यीकरण के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। शहर प्रमुख सड़कों दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। - सुभाष यादव, बागवानी विभाग एफएमडीए