फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, जेठ और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव धुलावट तहसील तावडू जिला नूंह निवासी मिसकीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग नौ वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार गांव धौज जिला फरीदाबाद निवासी सहजाद पुत्र उन्नस के साथ हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता है तथा जेठ जाहिद और सास हसनबसरी भी उसे प्रताड़ित करती है। ससुराल पक्ष उस पर पैसों की मांग को लेकर दबाव बनाता था और कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपने मायके चली जाती थी, लेकिन समझौते के बाद फिर ससुराल भेज दिया जाता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका जेठ उस पर गलत नजर रखता था। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो पति ने उल्टा उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने लाठी से मारपीट की, जिससे उसे चोट लगी थी।जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें