देर रात आई आंधी और बरसात की वजह से किसानों की फसल गिरी। स्रोत- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बरसात के बाद बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। हालांकि इसके कारण किसी को कोई हानि नहीं हुई है। पृथला विधानसभा के कई गांव में बरसात के दौरान ओले गिरे। ओले गिरने के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ, वहीं बच्चे ओलों से खेलते नजर आए। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज भी तेज बरसात की संभावना जताई गई है।