फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार के शो रूम में काम करने वाला कर्मचारी 5 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। लग्जरी कार के शोरूम में काम करने वाला कर्मचारी पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कर्मचारी को मालिक ने पलवल स्थित अपने दोस्त के कार्यालय पर कुछ जरूरी कागजात लेकर 18 लाख रुपये लाने के लिए भेजा था। आरोपी कर्मचारी 18 लाख में से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 8 निवासी रोहित गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 11 में स्थित फर्म लग्जरी कार में पार्टनर हूं । उनका पुरानी कारों को खरीदने व बेचने का काम है। पंजाबी मोहल्ला शिव मंदिर निवासी मानव अरोड़ा बतौर कर्मचारी के कार्य करता है। 21 जून को कुछ प्रॉपर्टी के कागज लेकर मानव को मित्र सुन्दर के ऑफिस मैन मथुरा रोड पलवल स्थित जय जय प्रॉपर्टीज भेजा था। कर्मचारी मानव को सुन्दर से 18 लाख रुपये लाने के लिए भी कहा था। सुबह 10 बजे जब बात हुई, तो उसने बताया कि सुंदर से पैसे ले लिए हैं। कुछ समय के बाद मानव का फोन बंद आने लगा। उसके बाद उन्होंने आरोपी मानव के घर पर संपर्क किया, तो पता चला कि वह अपनी बाइक को खड़ी करके फरार हो गया है। अगले दिन दोस्तों व रिश्तेदारों ने डर के कारण 13 लाख रुपये भिजवा दिए, लेकिन 5 लाख रुपये अभी नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें