फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दरों पर मिलेगा भोजन, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी कैंटीन का मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आगामी दो महीनों में कैंटीन का संचालन शुरू करने की योजना है।



कैंटीन शुरू होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल परिसर के अंदर ही सरकारी दरों पर भोजन, चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। अभी तक अस्पताल आने वाले लोगों को खाने-पीने की व्यवस्था के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर दूर-दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन




बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट एवं केआरसी फाउंडेशन के संचालक चंदी राम गुप्ता ने बताया कि कैंटीन को बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है ताकि मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को स्वच्छ और सस्ता भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है।
विज्ञापन




जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि कैंटीन शुरू होने से अस्पताल में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को आर्थिक राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें