फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ की देखरेख में होगा कैमरों का संचालन, स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगेंगे 1500 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों पर अब पीएमओ की नजर होगी। स्मार्ट सिटी ने 31 दिसंबर तक सभी कैमरे चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पूरे शहर में 143 जगहों पर करीब 1500 कैमरे लगाने हैं। शहर के अंदर सभी जगह पर कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही 129 लोकेशन को लाइव कर दिया गया है। इनकी पिक्चर सेक्टर-20ए स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आने लगी है।
विज्ञापन

लेकिन, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुछ जगह कैमरे लगाने काम जारी है। इसके तहत सराय ख्वाजा से लेकर बल्लभगढ़ चौक तक उच्च क्षमता के 110 कैमरे लगाए लगाए जाने हैं। इन कैमरों की मदद से हाईवे पर तेज गति से वाहन चलाने और आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों पर पीएमओ कार्यालय नजर रखेगा। शहर में 143 जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इनमें से 129 जगह कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी पिक्चर भी सेक्टर-20ए में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आनी शुरू हो चुकी है। 31 दिसंबर तक कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें