सीही गांव के पुराने पुल के पास की घटना, वाहन चालक मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 निवासी एक कारोबारी की सुबह की सैर के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गए। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर शनिवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-3 निवासी रोहित कन्नौजिया ने बताया कि उनके पिता राजकुमार कोयला का कारोबार करते थे। वह तीन भाई-बहन हैं।तीनों की शादी हो चुकी हैं। राजकुमार रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 6 से 6:15 बजे सैर के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि सीही गांव के पुराने पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद चह अस्पताल पहुंचे और पिता के शव की पहचान की। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ मौके से भाग गया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।