फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्ग महिला के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर खरीदने के बाद पता चला कि संपत्ति पर है बैंक ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-82 निवासी 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेंट्रल में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-82 निवासी कुमारी कंचन रोहिल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने सेक्टर-85 पार्क लैंड्स स्थित एक फ्लैट खरीदने के लिए आरोपियों को 1.56 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि संपत्ति पर पहले से बैंक ऋण और कानूनी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी तुषार पराशर और सार्थक पराशर सहित अन्य लोगों ने 14 मई 2024 को एग्रीमेंट टू सेल किया और संपत्ति को सभी तरह के विवादों से मुक्त बताया। इसके बाद 26 मार्च 2025 को रजिस्टर्ड सेल डीड कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि दस्तावेजों में गलत जानकारी देकर उससे रकम ली गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि संबंधित संपत्ति पर करीब 2.09 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक ऋण था। ऋण वसूली प्रक्रिया के तहत 9 जुलाई 2026 को अधिकृत अधिकारी की ओर से कब्जा नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उसे घर खाली करना पड़ा। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि वह 80 वर्ष की हैं और शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण आसानी से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अचानक घर से बाहर कर दिया गया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी हुई।
पीड़िता ने पुलिस आयुक्त, डीसीपी मुख्यालय और थाना सेंट्रल को शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें