फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों तक नहीं पहुंचतीं बसें, हजारों लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो से तीन किलोमीटर दूर मुख्य सड़क से मिलतीं हैं बसें, ऑटों चालक वसूलते हैं मनमाना किराया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद (नहरपार) की तेजी से विकसित हो रही सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोग आज भी सरकारी बस सेवा के अभाव से जूझ रहे हैं। सेक्टर-75 से लेकर सेक्टर-89 तक बनी दर्जनों बड़ी रिहायशी सोसाइटियों में आबादी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इन इलाकों तक हरियाणा रोडवेज या नियमित सिटी बस सेवा अब तक नहीं पहुंच सकी है। इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को शहर के अन्य हिस्सों में जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है, जहां से बस मिलती है। ऐसे में लोग निजी वाहनों, ऑटो या ई-रिक्शा पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जिससे रोजाना सफर महंगा और समय लेने वाला हो गया है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार पाली रोड और भूपानी रोड जैसे मार्गों पर बस रूट शुरू करने के प्रस्ताव भी बने, लेकिन उन्हें नियमित रूप से लागू नहीं किया गया। हालांकि राज्य सरकार ने हाल ही में परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाने और नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की घोषणा की है, जिससे फरीदाबाद को भी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज सोसाइटियों तक नियमित बस सेवा शुरू की जाए, ताकि हजारों निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन




-

आगमन सोसाइटी में हजारों लोग रहते हैं, लेकिन सरकारी बस आज तक यहां नहीं आई। -राहुल

रॉयल हेरिटेज सोसाइटी से ऑफिस जाने के लिए रोजाना महंगे ऑटो लेने पड़ते हैं, बस सेवा शुरू होनी चाहिए।-सोनू

मैं डिस्कवरी पार्क सोसाइटी रहती हूं,यहां छात्रों और महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का होना बहुत जरूरी है।-साक्षी

मैं पार्क फ्लोर टू सोसाइटी में रहता हूं , यहां सरकार को नहरपार की बढ़ती आबादी को देखते हुए जल्द बस रूट शुरू करना चाहिए।-मनीष-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें