फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैलगांव में दो अवैध बैंक्वेट हॉल पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवांश गार्डन और चिराग रिसॉर्ट्स के खिलाफ की गई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को गांव कैल गांव में दो बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त किया गया। डीटीपी की टीम ने राजस्व क्षेत्र में बने देवांश गार्डन और चिराग रिसॉर्ट्स के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। दोनों बैंक्वेट हॉल को अनधिकृत रूप से निर्मित बताया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणों को हटाया गया। विभाग की यह कार्रवाई जिले में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। बिना जरूरी अनुमति के निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से ऐसी कार्रवाई की जाती है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों बैंक्वेट हॉल के संचालकों को पहले नोटिस जारी किए गए थे या नहीं और ध्वस्तीकरण के दौरान कितने क्षेत्र में बने निर्माणों को हटाया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें