फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर और दूध के दामों से बिगड़ा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। रसोई गैस और दूध के दामों में बृहस्पतिवार से बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ता नजर आ रहा हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई ने कमर तोड़ दी है। इनके दामों में बढ़ोतरी होने से जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के बाद अब लोगों की सबसे अहम जरूरत रसोई गैस सिलिंडर व दूध के दामों में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। जहां पहले रसोई गैस के दाम 809 रुपये थे लेकिन अब बढ़कर 834 तक जा पहुंचे हैं। ठीक उसी तरह अमूल दूध कंपनी की ओर से दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे एक किलो दूध के दाम 50 रुपये हो गए हैं।
वहीं, कोरोना महामारी के दौर में रसोई गैस व दूध की कीमतों में दाम बढ़ोतरी ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।
-----
रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल हर परिवार में होता है लेकिन सरकार ने बढ़ोतरी करके बजट बिगाड़ दिया है। अब पहले से ज्यादा पैसे देेने पडे़ंगे। महंगाई ने अब लोगों को परेशान कर दिया है। सरकार महंगाई को बढ़ाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

- कल्पना गौड, गृहणी
-----
सरकार ने उज्जवला योजना में लोगों को मुफ्त सिलिंडर बांट दिए लेकिन अब गैस के दाम आसमान छू गए हैं। इसके अलावा सरकार ने सब्सिडी भी खत्म करके दोहरी मार दी है। सरकार से काफी तंग आ चुके हैं। - शालू मुकेश, गृहणी
विज्ञापन

-----
पहले पेट्रोल डीजल के दामों में बेहताशा की वृद्धि की । अब रसोई गैस और दूध के दामों पर डाका डाल दिया गया है। महंगाई में घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
- विरेंद्र गौड़, व्यापारी
-----
जो चीज रोजान के उपयोग में जुड़ी हुई हैं। सरकार उनके दामों में बढ़ोती करके जीना म मुहाल कर रही है। अब दूध पीना भी छोड़ना पडे़गा।
- जगमोहन पहलवान, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें