फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में वाहन चालकों पर लगाया 3.60 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी व लापरवाही से वाहन चलाने वालों से ट्रैफिक विभाग ने छह माह में तीन करोड़ साठ लाख रुपये जुर्माने का रूप में वसूले हैं। पुलिस विभाग ने बृहस्पतिवार को इसके आंकड़े जारी किए हैं। इसके साथ ही 60 वाहनों को जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन

1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 के बीच ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 51,240 वाहन चालकों के चालान काटे गए। उनसे 3 करोड़ 60 लाख रुपये का राजस्व एकत्रित किया गया। इस दौरान गलत साइड वाहन चलाने वालों के 10,545, बिना हेलमेट यात्रा करने वालों के 6677, ओवर स्पीडिंग के 4610, बिना सीट बेल्ट के 2545, प्रदूषण के 1063, बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर के 280 चालान शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रबंधन के साथ-साथ कोविड-19 ड्यूटी के दौरान 15701 लोगों के मास्क के चालान काटकर उन पर 78 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें