फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 87 लाख का बजट जारी, फिर भी नागरिक अस्पताल में नई लिफ्ट का काम शुरू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकालीन विभाग के पास लगी लिफ्ट लंबे समय से खराब होने के कारण बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बीके अस्पताल में नई लिफ्ट लगाने का काम बजट जारी होने के करीब दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल शाखा को करीब 87 लाख रुपये का बजट दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके बावजूद मरीजों को पुरानी और अक्सर खराब रहने वाली लिफ्ट के सहारे ही अस्पताल की मंजिलों तक पहुंचना पड़ रहा है। लिफ्ट खराब होने पर मरीजों और उनके परिजनों को रैंप व सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में फिलहाल दो लिफ्ट लगी हुई हैं। आपातकालीन विभाग के पास लगी एक लिफ्ट लंबे समय से खराब होने के कारण बंद पड़ी है। वहीं, ओपीडी के पास लगी दूसरी पुरानी लिफ्ट में भी आए दिन तकनीकी खराबी आती रहती है। इससे मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नई लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव कई महीने पहले तैयार किया गया था। प्रस्ताव के आधार पर लोक निर्माण विभाग से इसका इस्टीमेट तैयार कराया गया। करीब 87 लाख रुपये के इस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बजट जारी कर दिया गया। बाद में यह बजट लोक निर्माण विभाग को भी दे दिया गया, लेकिन अभी तक नई लिफ्ट लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि लिफ्ट की सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुरानी लिफ्ट खराब होने पर गंभीर मरीजों को रैंप या सीढ़ियों से ले जाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में नई लिफ्ट का काम जल्द शुरू होना जरूरी है।
विज्ञापन



वर्जन

नई लिफ्ट लगाने के मामले में संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें