फरीदाबाद। शकूरबस्ती-मथुरा-पलवल ट्रेन इन दिनों अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से पलवल पहुंच रही है। ट्रेन के पलवल पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:45 बजे है लेकिन पिछले कई दिनों से यह ट्रेन शाम 7:30 से 8 बजे के बीच पहुंच रही है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल यात्री एसोसिएशन दिल्ली-पलवल के अध्यक्ष प्रकाश मंगला ने बताया कि फरीदाबाद में रेलवे के काम के कारण पहले ही कई ट्रेनें रद्द हैं। ऐसे में जो दो-तीन ट्रेनें यात्रियों के लिए बची हैं, उनमें भी देरी हो रही है। संवाद