फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाई-बहन की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप ट्रायल के अंतिम दौड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श और रिया सिंह ने 25 मीटर एयर पिस्टल में बनाई जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मिस्त्र में नवंबर में होने वाली सीनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भोपाल में चल रहे ट्रायलों में जिले के दो भाई-बहनों की जोड़ी ने ट्रायल के अंतिम दौड़ में प्रवेश कर लिया है। कई अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुके आदर्श और उनकी बहन रिया सिंह ने 25 मीटर एयर पिस्टल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


अब रिया और आदर्श मिस्त्र में होने वाली विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में जगह बनाने से महज एक कदम दूर हैं। अंतिम दौड़ के ट्रायल के मुकाबले 20 सितंबर को होंगे, जिनके नतीजे 21 सितंबर तक आने की उम्मीद है। खिलाड़ियों के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ही बच्चे शुरू से ही शूटिंग में अव्वल रहे हैं। इनमें आदर्श पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुका है। अब दोनों भाई-बहन एक साथ ट्रायल के अंतिम दौड़ में पहुंचे हैं। उम्मीद है कि दोनों विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रिया सिर्फ खेल ही नहीं वह पढ़ाई में भी अव्वल हैं। शूटिंग के साथ-साथ एमए करके वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें