- दोनों ने फाइनल में जेसीबी को हराया
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में शूटिंग और वॉलीबॉल के मुकाबले में एचपीएल और ओरियंट की टीम ने बाजी मारी। दोनों ही टीमों ने फाइनल में जेसीबी को हराया। शूटिंग में एचपीएल ने जेसीबी को 21-15 से हराया। वहीं ओरियंट की टीम ने वॉलीबॉल में जेसीबी को 15-7 से पराजित किया। बीते दिन दोनों ही खेलों में जेसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया था, पर शुक्रवार को उनकी टीमें बिल्कुल लय में नहीं दिखीं।वॉलीवॉल और शूटिंग के मुकाबले के प्रबंधक मनिंदर सोलंकी और विकास ढुल ने बताया कि आज दोनों ही खेलों में एचपीएल और ओरियंट की टीमें बेहद मजबूत दिखीं। जेसीबी की टीमें शुरुआत से ही दबाव में नजर आईं। संवाद