फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद बना दरिंदा: ससुराल जाकर जीजा ने की साली-सास संग की दरिंदगी, युवती बोली- मोहित ने मेरे कपड़े तक फाड़ दिए

Tue, 14 Jan 2025 06:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।

सार

मैंने विरोध किया तो मोहित ने गलत नियत से उनके शरीर पर हाथ मारा और फिर गाली गलौज करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो जीजा उसको पकड़ कर बाहर खींचने लगा और मेरे कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
दामान ने सास और साली संग की दरिंदगी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद स्थित सुभाष कॉलोनी में रहने वाली मां व उसकी बेटी के ऊपर दामाद ने घर के अंदर घुसकर हथौड़ा से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को वह अपनी मां रामबती व भतीजा तुषार उम्र 5 साल के साथ घर के अंदर मौजूद थी। तभी दामाद अपने साथियों को लेकर दो गाड़ियों में सवार होकर आए। सभी बदमाशों के हाथों में डंडा व हथौड़ा था। घर का गेट लगा होने की वजह से सभी बदमाश गेट कूदकर घर के अंदर घुस गए। जिसमें उनका जीजा नीमका गांव निवासी मोहित भी था। 
विज्ञापन

आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो मोहित ने गलत नियत से उनके शरीर पर हाथ मारा और फिर गाली गलौज करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो जीजा उसको पकड़ कर बाहर खींचने लगा और मेरे कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनकी मां बीच बचाव करने के लिए आई तो आरोपी मोहित व उसके साथियों ने मारपीट की। आरोपियों ने उनके घर के अंदर खड़ी बाइक और स्कूटी को तोड़ दिया। फिर मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें