फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चचेरी बहन से छेड़छाड़ करने पर भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने शव को बोरे में डालकर बीपीटीपी थाना क्षेत्र में फेंका
विज्ञापन

आरोप है कि खेड़ी कला गांव का रहने वाला युवक स्कूल जाते समय नाबालिग से करता था छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चचेरी बहन से छेड़छाड़ को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कर्णपाल (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को बोरे में डालकर बीपीटीपी एरिया में आरोपी फेंक आए। आरोपी युवक के पिता ने ही मृतक के परिवार के परिचित को इस बारे में बताया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संजय की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों दीपक व नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



4 अप्रैल की रात को पीटा था युवक को
आरोपी खेड़ी कलां निवासी दीपक ने बताया कि गांव के ही कर्णपाल ने 4 अप्रैल को इसकी चचेरी बहन के साथ बदतमीजी की थी। आरोप है कि पहले भी आरोपी छेड़छाड़ कर चुका था। जिसे लेकर विरोध भी जताया था। इसके बावजूद आरोपी ने ऐसा किया। जिसके चलते दीपक अपने साथी नवीन को लेकर 4 अप्रैल की रात को कर्णपाल को पीटने गया। आरोप है कि कर्णपाल शराब के नशे में था तो दीपक व नवीन ने लात-घूसों व डंडों से उसे पीट दिया। जिससे वो जमीन पर गिर गया।

दोबारा देखने गए तो मृत पाकर शव को फेंक दिया
दीपक से पूछताछ में पता चला कि कर्णपाल को पीटने के लगभग आधे घंटे बाद वह और नवीन फिर से मौके पर गए। इन्होंने देखा कि कर्णपाल जमीन पर ही गिरा था। उसे चेक किया तो सांस नहीं चल रही थी और मौत हो चुकी थी। जिसके चलते दोनों ने शव को बोरे में डालकर पास के एरिया में खेड़ी नचोली रोड पर गड्ढों में फेंक दिया था। फिर से अपने घर चले गए।
विज्ञापन


दीपक के पिता ने ही कर्णपाल के परिवार तक पहुंचाई बात
4 अप्रैल की रात को वारदात करने के बाद घर पहुंचने पर दीपक ने अपने पिता को इस बारे में बताया। उन्होंने 4 व 5 अप्रैल को तो कुछ नहीं किया। लेकिन फिर 6 अप्रैल को कर्णपाल के परिवार व अपने एक परिचित को बुलाकर इस बारे में बताया। उस परिचित ने रविवार को कर्णपाल के परिवार को इस बारे में बताया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मृतक के भाई संजय ने पुलिस को बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर झाड़ियों से शव बरामद किया। शव को मोर्चरी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें